*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-दीदारगंजः- चोरी के एक अदद बिजली के मोटर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-दीदारगंजः- चोरी के एक अदद बिजली के मोटर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 21.07.2025 को सुमन्त सिंह पुत्र स्व0 ऋषिमुनि सिंह ग्राम पो0 पुष्पनगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 19/20.07.25 की रात में 01.00 बजे के करीब वादी की बोरिंग पर मोटर (02 हार्स पावर किर्लोस्कर) को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0स0 198/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 26.08.2025 को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त मुरारी पुत्र विन्धयाचल नि0ग्रा0 इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र करीब 35 बर्ष को मोलनापुर तिराहे के पास से एक अदद 02 HP की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. मुरारी पुत्र विन्धयाचल नि0ग्रा0 इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
बरामदगी का विवरणः-
01. चोरी की एक अदद बिजली का मोटर
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
01. मु0अ0स0 198/25 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 अवधेश कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. का0 हरेन्द्र प्रसाद थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
4. का0 राहुल राज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot