*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : थाना देवगांव, जनपद आजमगढ लूट की घटना का सफल अनावरण, लूट के रूपयें, अवैध असलहा, कारतूस के साथ 03 अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी बरामद
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक- 28.08.2025 को थाना देवगांव पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट के 12550 रूपयें नकद, अवैध असलहा व कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
थाना देवगांव, जनपद आजमगढ
लूट की घटना का सफल अनावरण, लूट के रूपयें, अवैध असलहा, कारतूस के साथ 03 अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी बरामद ।
अपराध का विवरणः-
अवगत कराना है कि वादी मुकदमा शुभम कुमार कौशल पुत्र स्व0 खटाई लाल निवासी ग्राम घुरहुपत्ती थाना सिटी कोतवाली जनपद मिर्जापुर ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक-19.08.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का बैग जिसमें कलेक्शन का करीब 38000 रुपया व दो मोबाइल Realme व एक कम्पनी का Tab Samsung को छिनकर भाग गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 285/2025 धारा 304(2) बीएनएस बनाम 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 गोपाल जी द्वारा संपादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 28.08.2025 को उ0नि0 गोपाल जी, उ0नि0 गिरिजेश यादव, उ0नि0 चित्रांशू मिश्रा, उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि केराकत की तरफ से तीन बदमाश एक मोटर साइकिल से आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस डोमनपुर महावीर तिराहे पर पहुँचकर चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति को रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम खटहरा पूरनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर, अभिषेक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम छितौना थाना केराकत जनपद जौनपुर व अमन कुमार पुत्र चन्द्रबहादुर निवासी ग्राम हुरहुरी थाना केराकत जनपद जौनपुर बताये।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि दिनाँक 19.08.2025 को समय करीब 11.00 दिन में डोमनपुर प्राइमरी स्कूल के पास दो व्यक्ति जो समूह का पैसा इकठ्ठा करते थे और हम लोगों के तरफ बराबर आना जाना रहता था। जिनकी हम लोग काफी दिनों से निगरानी कर रहे थे। उन दोनों व्यक्तियों को केराकत की तरफ जाते समय डोमनपुर में हम तीनों लोगों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों के ओवरटेक करके रोक लिए तथा उन लोगों को तमंचा व चाकू दिखाकर बलपूर्वक उन लोगों के पास से 38000 रुपया 02 अदद मोबाइल व बैग में रखा टैबलेट लूट लिये थे। उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को स्थान-डोमनपुर महावीर तिराहे के पास से समय करीब 01.50 am पर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
बरामदगी का विवरणः-
1. 12550 रूपयें (लूट के)
2. 02 तमन्चा .315 बोर
3. 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. 01 पल्सर बाइक
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. रोहित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम खटहरा पूरनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर
2. अभिषेक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम छितौना थाना केराकत जनपद जौनपुर
3. अमन कुमार पुत्र चन्द्रबहादुर निवासी ग्राम हुरहुरी थाना केराकत जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त/अपराधिक इतिहासः-
1. रोहित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम खटहरा पूरनपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 126/2025 धारा 305,317(2) बीएनएस थाना देवगांव आजमगढ़
मु0अ0सं0 285/2025 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना देवगांव आजमगढ़
मु0अ0सं0 297/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़
2. अभिषेक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी ग्राम छितौना थाना केराकत जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 285/2025 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना देवगांव आजमगढ़
मु0अ0सं0 299/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़
3. अमन कुमार पुत्र चन्द्रबहादुर निवासी ग्राम हुरहुरी थाना केराकत जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 126/2025 धारा 305,317(2) बीएनएस थाना देवगांव आजमगढ़
मु0अ0सं0 285/2025 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना देवगांव आजमगढ़
मु0अ0सं0 298/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 विमल प्रकाश राय थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 गोपाल जी थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 गिरिजेश यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
4. उ0नि0 चित्रांशू मिश्रा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
5. उ0नि0 विनय कुमार सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
6. उ0नि0 सुभाष तिवारी थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
7. हे0का0 विनीत कुमार दुबे थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
8. हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
9. का0 सुरेश यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
10. का0 अनिल यादव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
11. का0 दिग्विजयनाथ तिवारी थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
12. का0 कमेश कुमार थाना देवगांव जनपद आजमगढ़