हिन्दु जागरण मंच गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रताप आर्य जी द्वारा आर्यमगढ़ विभाग की घोषणा की गई।

जिला भाजपा कार्यालय पर हिन्दु जागरण मंच गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रताप आर्य जी द्वारा आर्यमगढ़ विभाग की घोषणा की गई। जिसमें विभाग संयोजक का दायित्व दीन दयाल उपाध्याय जी को दी गई। साथ ही समस्त कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में सौरभ अग्रवाल, वरूण राय, सदानन्द यादव व अनिता सिह को उपाध्यक्ष पद, राहुल श्रीवास्तव को विभाग महामंत्री पद तथा दिनेश, रवि सिंह, प्रियंका वर्मा को विभाग मंत्री व कमलेश कुमार निधि प्रमुख, अरूण पाण्डेय  को विधि प्रमुख, तथा अन्य पदों का गठन किया गया।
कार्यकम में बलिया विभाग अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, आर्यमगढ़ विभाग संरक्षक अजय यादव जी, आजमगढ़ अध्यक्ष विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, संदीप श्रीवास्तव विभाग मिडिया प्रमुख योजना जैन, गुरमीत कौर, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
भवदीय
दीन दयाल उपाध्याय
विभागाध्यक्ष
आर्यमगढ़