*TV20 NEWS || AZAMGHARH :अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह द्वारा थाना कंधरापुर पर थाना समाधान दिवस पर जनता के समस्याओं को सुना गया, इसके बाद थाने का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*

प्रेस नोट
दिनांक-13.09.2025

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह द्वारा थाना कंधरापुर पर थाना समाधान दिवस पर जनता के समस्याओं को सुना गया, इसके बाद थाने का किया गया आकस्मिक निरीक्षण-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के निर्देशन में आज दिनांक 13/09/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह द्वारा थाना कंधरापुर पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित को समस्या के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय व महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी उपस्थित रहे।