*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना तरवाः किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना तरवाः किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व का विवरण –
दिनांक-12.09.2025 को वादिनी मुकदमा थाना तरवाँ जनपद आजमगढ ने थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी की पोती  समय 8 बजे  बाजार जा रही  थी कि रास्ते में आयुष उर्फ राज   पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ जो अपने ननिहाल में आया था जो कि वादिनी की पोती के साथ छेड़खानी करने लगा,  शोर गुल की आवाज सुनकर गाँव के दो लडके पहुँचे तब तक वह देख कर भाग गया, जिनके तहरीर पर   मु0अ0सं0 240/25 धारा- 74 बीएनएस व  7/8 पास्को एक्ट बनाम आयुष उर्फ राज पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 कान्ता पाल द्वारा सम्पादित की जा रही है, अभियुक्त आयुष उर्फ राज  उपरोक्त को लगातार गिरफ्तारी हेतु दबिश जी रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक-13.09.2025 को उ0नि0 कान्ता पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आयुष उर्फ राज   पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20  वर्ष को समय करीब -12.45 बजे  कबूतरा  बाजार से  गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 240/25 धारा- 74 बीएनएस व  7/8 पास्को एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0—0069/2025 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
 1-आयुष उर्फ राज   पुत्र योगेन्द्र राम निवासी ग्राम कोषड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0  कान्ता पाल  थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. का0 महेश यादव  थाना तरवां जनपद आजमगढ़