थाना मुबारकपुरः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटनाः-
दिनांक 13.08.2025 को वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी मुकदमा की पुत्री के सौगन्ध चौहान शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया । शादी करने के लिए कहने पर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से इन्कार करने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 406/2025 धारा 69,352,351(3) BNS बनाम सौगन्ध चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 राघवराम यादव थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ द्वारा की जा रही है, विवेचना से पीड़िता के नाबालिग होने पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 14.09.2025 को उ0नि0 राघव राम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सौगन्ध चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को समय 11.40 बजे सईदनगर मोड़ से हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-सौगन्ध चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0सं0 406/2025 धारा 69,352,351(3) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 श्री राघव राम यादव मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़





