हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 14.09.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
01.थाना-फूलपुरः किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 06-05-2025 को वादिनी मुकदमा थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ द्वारा दिया गया कि दिनांक 05-05-2025 को विपक्षी जयहिन्द गौड पुत्र पप्पू गौड सा0 युसुफपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ के द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम जयहिन्द गौंड पुत्र पप्पू उर्फ ओंमप्रकाश ग्राम यूसुफपुर खानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 दयानन्द द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना पीडिता के धारा 182 बीएनएसएस के बयान के आधार पर धारा 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
उ0नि0 अनुराग पाण्डेय मय हमराह के वांछित अभि0 जयहिन्द गौंड पुत्र पप्पू उर्फ ओंमप्रकाश ग्राम यूसुफपुर खानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को सिकरौर बाजार से दिनांक 14-09-2025 को समय करीब 10-50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0-227/25 धारा 137(2) /87/64 बीएनएस ¾(2) पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-जयहिन्द गौंड पुत्र पप्पू उर्फ ओंमप्रकाश ग्राम यूसुफपुर खानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-उ0नि0 अनुराग पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2- का0 शिवराम सरोज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़





