.थाना-सरायमीरः-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 14.09.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त आमिर पुत्र इरशाद अहमद निवासी पठान टोली कसाई मोहल्ला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झाँसा देकर वादिनी के साथ अवैध सम्बन्ध बनाना व शादी से इन्कार करना तथा आमिर के परिवारीजनों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने व प्रार्थिनी के बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 399/2025 धारा 69,115(2),352, 351(3) 110, बीएनएस बनाम 1. आमिर पुत्र इरशाद अहमद निवासी पठान टोली कसाई मोहल्ला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ , 2. साबिया (आमिर की पहली पत्नी ) 3. सलमान (आमिर का भाई ) 4.इरशाद अहमद ( आमिर के पिता ) निवासीगण ग्राम पठान टोली कसाई मोहल्ला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 5-चांद (आमिर का साला ) 6- समीर ( आमिर का साला ) के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 17.09.2025 को वउ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त आमिर पुत्र इरशाद साकिन पठान टोला थाना सरायमीर आजमगढ़ को खरेवाँ मोड़ से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
01. आमिर पुत्र इरशाद अहमद निवासी पठान टोली कसाई मोहल्ला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 399/2025 धारा 69,115(2),352, 351(3),110 बीएनएस थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
01.वउ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
02. का0 आलोक शुक्ला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।






