*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना फूलपुरः किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 23.10.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
*01.थाना – फूलपुरः किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️दिनांक 23.10.2025 को थाना फूलपुर पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2025 धारा 87 बीएनएस बनाम किशन पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनरा थाना फूलपुर आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
➡️वादी द्वारा आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त किशन ने दिनांक 12.05.2025 को उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। विवेचना उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही थी। दौरान विवेचना, पीड़िता के धारा 180/183 बीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी विवरण:*
➡️उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह का0 ओमप्रकाश पटेल द्वारा अभियुक्त किशन पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनरा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 23.10.2025 समय लगभग 10:35 बजे रोडवेज बस स्टेशन फूलपुर स्थित पुलिस बूथ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. किशन पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनरा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0-347/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1-उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी थाना फूलपुर आजमगढ़
2-का0 ओमप्रकाश पटेल थाना फूलपुर आजमगढ़

VIRAL88