बुजुर्ग की बहन सतना उसके ही गांव में घर बनाकर रहती थी और बुजुर्ग के घर के पास आरक्षित जमीन थी जिसकी ताक में बहन हमेशा रहती थी। जिसका बुजुर्ग विरोध करता था। जिसके बाद उसकी सगी बहन ने अपने दूर के परिचित अरुण के साथ मिलकर अपने भाई को मारने की साजिश रच डाली। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की बीते 23 तारीख को 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की गई थी जिसके बाद पुलिस के द्वारा जांच की जा रही थी और कई टीम लगाई गई थीं। जिसके बाद आज मृतक की बहन समेत 4 लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।