*TV20 NEWS || AZAMGHARH : निजामाबाद मेले में पुलिस दुर्व्यवहार पर भड़के व्यापारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कार्रवाई की मांग की*

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बा में आज शाम पांच बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने मेला कमेटी और व्यापारियों के साथ बैठक कर घटना कि जानकारी लेते हुए कहा है कि जो दोषी पुलिस के लोग उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर उचित कार्यवाही कि मांग किया जायेगा और उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि वह जिला अधिकारी आजमगढ़ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से घटना कि विस्तृत जानकारी देते हुए मेले में लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले निजामाबाद पुलिस के खिलाफ कार्यवाही कि मांग करेंगे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि निजामाबाद भईया दूज का ऐतिहासिक मेला दशकों से निजामाबाद में लगता है जिसमें काफी संख्या में लोग आते हैं और यह मेला कस्बा में होने के कारण काफी रात तक चलता है। इस बार निजामाबाद थाना कि पुलिस ने बजार वासियों से जबरन धन उगाही कर रहे थे जिसके कारण कमेटी और पुलिस के लोगों से कहा सुनी भी हुई थी और घटना कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो किसी तरह मेला सम्पन्न हुई लेकिन थाना प्रभारी निजामाबाद ने कई बार लाठीचार्ज कर कई लोगों को घायल कर दिया था और लेफ्टॉफ और पूजा के काफी समानों को तोड़ दिया था और सुबह दर्जनों लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया था। जबकि इस थाना प्रभारी द्वारा पीस कमेटी कि मीटिंग भी नहीं किया गया था और न प्रशाशन द्वारा व्यापारियों कोई गाइड लाइन भी नहीं दी गई थी। और मेले वाले दिन व्यापारियों परेशान किया गया और दूसरे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जयनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार गौड़, श्री प्रकाश चौरसिया, दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।