*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना रानी की सरायः शादी समारोह में उपद्रव व मारपीट कर वाहन तोड़फोड़ करने वाले मुकदमे से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*02.थाना – रानी की सरायः शादी समारोह में उपद्रव व मारपीट कर वाहन तोड़फोड़ करने वाले मुकदमे से संबंधित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 136/2025 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
1️⃣ घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 15.05.2025 को वादी श्री रामनयन यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव निवासी फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना रानी की सराय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 14.05.2025 की रात्रि लगभग 08.00 बजे ग्राम काजीभीटी में विवाह उपरांत होने वाले “चौथियार” समारोह में विपक्षीगणों ने शराब पीकर उपद्रव मचाया, विवाह संस्कार में व्यवधान उत्पन्न किया, तथा विरोध करने पर रॉड, हाकी, बाँस के डंडे से मारपीट कर अमन यादव व विकास यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले के दौरान दोनों वाहनों (UP-50 CR 8881 व UP-50 AJ 9296) को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा अभियुक्तगणों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0–136/2025 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 117(2), 324(4), 109 BNS बनाम अमित यादव आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
________________________________________
2️⃣ गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. सोनू यादव पुत्र जियालाल यादव, निवासी ग्राम काजीभीटी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2. दुर्गेश यादव पुत्र शिवधर, निवासी ग्राम काजीभीटी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़
3️⃣ गिरफ्तारी का विवरण –
1. दिनांक 28.10.2025 को उ0नि0 अमिताबचन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.सोनू यादव पुत्र जियालाल यादव, निवासी ग्राम काजीभीटी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़, 2.दुर्गेश यादव पुत्र शिवधर, निवासी ग्राम काजीभीटी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़ को ग्राम काजीभीटी से समय 11:55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

4️⃣ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1️⃣ उ0नि0 अमिताबचन्द, थाना रानी की सराय
2️⃣ का0 आत्मा यादव, थाना रानी की सराय
3️⃣ का0 राहुल यादव, थाना रानी की सराय