*01.थाना – सिधारी: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।
* गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक 28.10.2025 को निरीक्षक (अपराध) कमलेश कुमार मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उमाशंकर पुत्र नान्हू राम निवासी सैदपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (उम्र 21 वर्ष) को पहलवान तिराहा हरबंशपुर से समय 11:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
* घटना का संक्षिप्त विवरण –*
वादीनी द्वारा दिनांक 28.10.2025 को थाना सिधारी पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 24.10.2025 की रात्रि लगभग 02:00 बजे अभियुक्तगण उसके घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगे तथा अभियुक्त उमाशंकर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
➡️इस संबंध में मु0अ0सं0 475/2025 धारा 333/64/74 BNS थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –*
1️⃣ मु0अ0सं0–135/2023 धारा 323/504/506/34 भादंवि थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2️⃣ मु0अ0सं0–475/2025 धारा 333/64/74 BNS थाना सिधारी, आजमगढ़
* गिरफ्तार अभियुक्त –*
उमाशंकर पुत्र नान्हू राम निवासी सैदपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (उम्र 21 वर्ष)
* वांछित अभियुक्त –*
गोरख पुत्र अज्ञात, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ऊँचेगांव थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ (गिरफ्तारी शेष)।
* गिरफ्तारी टीम –*
1️⃣ निरीक्षक (अपराध) कमलेश कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़
2️⃣ का0 दीपक पासवान थाना सिधारी, आजमगढ़
3️⃣ का0 रोशन भारती थाना सिधारी, आजमगढ़





