TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – अतरौलियाः दुष्कर्म के अभियोग में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 20.09.2025 को वादिनी द्वारा थाना अतरौलिया पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त अंश निषाद पुत्र बृजेश निषाद, निवासी ग्राम रामडीह सरायगढ़हा, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर, पिछले लगभग एक वर्ष से वादिनी को बहला–फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वादिनी ने विवाह के लिए कहा तो अभियुक्त ने इंकार कर दिया। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 298/2025, धारा 69 बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 29.10.2025 को उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह मय हमराह टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में केशरी तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंश निषाद पुत्र बृजेश निषाद को विरुवापुर मोड़ के पास से समय 13.05 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय/जेल रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
अंश निषाद पुत्र बृजेश निषाद, निवासी ग्राम रामडीह सरायगढ़हा, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 298/2025, धारा 69 बी.एन.एस., थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह, थाना अतरौलिया
2. का0 रामसावर, थाना अतरौलिया
3. का0 शिवानन्द चौधरी, थाना अतरौलिया





