TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़: 1 नवंबर को लालगंज में लगेगी ग्राम न्यायालय की मोबाइल कोर्ट

आजमगढ़ 30 अक्टूबर– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ श्री अंकित वर्मा ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री जयप्रकाश पाण्डेय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्थापित ग्राम न्यायालयों में ग्राम न्यायालय अधिनियम-2008 की धारा-09 (प) के अनुसार मोबाइल कोर्ट का संचालन किया जाना है, जिसके क्रम में दिनांक-01 नवम्बर 2025 को ग्राम न्यायालय, लालगंज में तहसील लालगंज के अन्तर्गत ग्राम चौकी, परगना देवगॉव, तहसील-लालगंज, जनपद आजमगढ़ में मोबाईल कोर्ट का आयोजन किया जायेगा, जिसका उद्देश्य यह है कि क्षेत्रीय व स्थानीय लोगों तक त्वरित न्याय पहुँच सके तथा वादकारियों को न्यायालय तक आने जाने में लगने वाले समय को कम किया जा सके। क्षेत्रीय वादकारियों तथा आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि वे मोबाईल कोर्ट के माध्यम से मुकदमों का निस्तारण करा सकते है।