√अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा किया गया त्यौहार रजिस्टर का निरीक्षण
√त्योहारों के दौरान होने वाली घटनाओं और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक विशेष त्योहार रजिस्टर को सभी थानों द्वारा महोदय के समक्ष किया गया प्रस्तुत
√इस रजिस्टर में त्योहारों के दौरान संभावित जोखिमों/व्यवस्थाओं संबंधी पहलुओं की होती है समीक्षा
√महोदय द्वारा चेकिंग के दौरान त्योहार रजिस्टर संबंधी कमियां को दुरुस्त करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 30.10.2025 को श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के सभी थानों पर स्थित त्योहारों के दौरान होने वाली घटनाओं और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एक विशेष त्योहार रजिस्टर की जांच की गई। सभी थानें अपना अपना त्योहार रजिस्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत कर जांच कराया गया। इस रजिस्टर में आमतौर पर त्योहारों से संबंधित जानकारी जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान, मेले, धार्मिक स्थल, और सुरक्षा व्यवस्था का विवरण होता है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह रजिस्टर त्योहारों के दौरान संभावित जोखिमों या व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बनाया गया है। इसमें जनपद में लगने वाले क्षेत्रीय मेला और बाजार का विवरण, धार्मिक स्थल, प्रमुख संस्थान और भीड़भाड़ वाले स्थानों की जानकारी शामिल की जाती है।
अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा इस त्योहार रजिस्टर की जांच करके यह सुनिश्चित किया गया कि त्योहार के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं ठीक से लागू हैं या नहीं ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। महोदय द्वारा चेकिंग के दौरान त्योहार रजिस्टर संबंधी कमियां को दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





