TV 20 NEWS || BALLIA: थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 230 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व अवैध अपमिश्रित शराब बनाने की सामग्री बरामद ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थो की निष्कर्षण/ब्रिकी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30.10.2025 को उ0नि0 श्री ऋषिकेश गुप्ता मय हमराह टीम के रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेण्डिंग विवेचना, अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के रोकथाम हेतु रेवती बस स्टैण्ड पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त इन्द्रजीत पासवान पुत्र स्व0 देवमुनी पासवान निवासी कवलेन पाण्डेय का टोला (खरिका) थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष को 15 लीटर के 10 जरिकैन मे 150 लीटर कच्ची शराब व 20 लीटर के 04 छोटे ड्रम मे 80 लीटर कच्ची शराब कुल 230 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब व एक प्लास्टिक के झोले मे 500 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकिरी, 01 किलोग्राम यूरिया, 900 ग्राम नमक के साथ कवलेन पाण्डेय का टोला के बगीचे के पीछे से गिरफ्तार किया गया । 800 लीटर लहन व 25 भट्टी किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मनियर पर मु0अ0सं0 402/2025 धारा 60 (1) EX ACT व 274, 275 बी0एन0एस0 अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग
1. मु.अ.सं. 402/2025 धारा 60 (1) EX ACT व 274.275 बी0एन0एस0 थाना रेवती बलिया ।

बरामदगी का विवरण
1. 230 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब
2. 500 ग्राम नौसादर,
3. 500 ग्राम फिटकिरी,
4. 01 किलोग्राम यूरिया ,
5. 900 ग्राम नमक

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
01. इन्द्रजीत पासवान पुत्र स्व0 देवमुनी पासवान निवासी कवलेन पाण्डेय का टोला ( खरिका) थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री ऋषिकेश गुप्ता थाना रेवती जनपद बलिया
2. हे0का0 राकेश कुमार थाना रेवती जनपद बलिया
3. का0 राहुल मौर्य थाना रेवती जनपद बलिया
4. का0 प्रवेश यादव थाना रेवती जनपज बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।