TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – दीदारगंज, जनपद – आजमगढ़ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वादिनी द्वारा अपनी पुत्री के स्कूल से कहीं चले जाने के संबंध में दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 248/25 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी थी, जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 01.11.2025 को उ0नि0 अवधेश कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र केशव, निवासी ग्राम महुआरा खुर्द, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को महुआरा चौराहा से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
01. अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र केशव उम्र – 18 वर्ष, निवासी – ग्राम महुआरा खुर्द, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 248/25, धारा – 87, 137(2), 61(2) बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना – दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
01. उ0नि0 अवधेश कुमार, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़





