TV 20 NEWS || AZAMGARH : 6 नवम्बर को आजमगढ़ में महिला जनसुनवाई का आयोजन

आजमगढ़ 01 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह ने बताया है कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलायें जाने तथा महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मुख्यालयों/तहसील स्तर पर माह नवम्बर के दिनांक 06 नवम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम सम्बन्धित जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में व द्वितीय सत्र में जिला प्रशासन के चयनित स्थल पर जागरूकता चौपाल का आयोजन श्रीमती प्रियंका मौर्या, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में किया जाना है।

उक्त दिवस में प्रथम सत्र की अवधि में जनपद के आयोग में प्रचलित प्रकरणों एवं जनपद में महिला उत्पीडन की नवीन घटनाओं का संज्ञान लेकर जनसुवाई कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है तथा द्वितीय सत्र में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन कराया जाना है। जागरूकता चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलायें जाने हेतु योजनाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथासंभव पंजीकरण भी कराया जायेगा। उ०प्र० शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमगला योजनाओं से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के संबंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार कराये जाने के साथ ही जनपद में उ० प्र० बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों/बालिकाओं के संबंध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा जागरूकता चौपाल में स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया है कि दिनांक 06 नवम्बर 2025 को सर्किट हाउस आजमगढ़ के सभागार में उपस्थित रहकर जनपद में आयोजित होने वाली महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल में स्वास्थ्य शिविर एवं महिला जनसुनवाई हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-31.10.2024——–