*TV 20 NEWS || SONBHADRA : अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा तहसील सदर पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों की सुनी गयी समस्या*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 01.11.2025*

*अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा तहसील सदर पर संपूर्ण समाधान दिवस पर जन शिकायतों की सुनी गयी समस्या-*
* जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं-*

आज दिनांक 01.11.2025 को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा तहसील दुद्धी पर एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा तहसील ओबरा पर जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया।