TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – मुबारकपुर, जनपद – आजमगढ़हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पूर्व में 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वादिनी रिया पुत्री पतिराज निवासी पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि दिनांक 27.10.2025 को समय लगभग 11:00 बजे उसके पिता दूध बेचने के लिए मुबारकपुर जा रहे थे, तभी ढकवां और मंझरिया के मध्य दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में वादिनी द्वारा नामजद किए गए अभियुक्त —
01. लालधर पुत्र रामराज,निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
02. रामचन्दर पुत्र रामराज,निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
03. सविता पत्नी स्व0 रामू,निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
04. अवधेश पुत्र अज्ञात,निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
05. जयश्याम पुत्र अज्ञात,निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
तथा 2–3 अज्ञात व्यक्ति — के विरुद्ध मु0अ0सं0 460/25 धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में प्रिन्स व सुमित पुत्रगण लालधर निवासी पियरोपुर के नाम भी प्रकाश में आए हैं।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 02.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त रामचन्दर उर्फ रामचन्द्र पुत्र रामराज निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को मदारपुर से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. रामचन्दर उर्फ रामचन्द्र पुत्र रामराज, निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. लालधर पुत्र रामराज निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
02. सविता पत्नी स्व0 रामू निवासी ग्राम पियरोपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग –
01. मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
01. प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय, मय हमराह थाना मुबारकपुर





