25000 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.11.2025 को थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर कि सूचना पर इंदारा रेलवे स्टेशन रोड़ के पास सड़क के किनारे के पास द्वारा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित, 25,000 रुपये पुरस्कार घोषित/वांछित एक नफर अभियुक्त अनिल यादव पुत्र मिठ्ठू यादव निवासी तिवारी के मिल्की थाना बैरिया जनपद बलिया गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अनिल यादव पुत्र मिठ्ठू यादव निवासी ग्राम तिवारी के मिल्की थाना बैरिया जनपद बलिया, उम्र 35 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 111/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986, थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
2. मु0अ0सं0 190/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1.निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
2.उ0नि0 अर्जुन सिंह, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
3.हे0का0 अभय राज यादव, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
4.हे0का0 अवधेश यादव, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
5.का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
6.का0 सुधीर कुमार यादव, थाना कोपागंज जनपद मऊ।
7. का0 अभिषेक मिश्रा, थाना कोपागंज जनपद मऊ।





