*TV20 NEWS || AZAMGHARH : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 04.11.2025*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़*
*गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।*
*पूर्व की घटना–*
अभियुक्त गैंग लीडर जनई उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर अपने सहयोगियों विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मन्देव निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर, तथा सेवक निषाद पुत्र स्व0 मुराती निषाद निवासी ग्राम बहेरा थाना अहरौला
के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से 07 वर्षीय बालिका प्रीति निषाद की हत्या कर दी थी, जिससे लोक शान्ति व्यवस्था भंग हुई थी। इस संबंध में दिनांक 11.03.2025 को बालिका के पिता विजय प्रताप निषाद द्वारा पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। अगले दिन 12.03.2025 को ग्राम गयासपुर में बच्ची का शव बरामद हुआ। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वादी स्वयं अपने साथियों जनई यादव उर्फ विनय यादव व सेवक निषाद के साथ हत्या में लिप्त पाया गया। इस पर मुकदमे में *धारा 103(1)/238/61(2) BNS बढ़ाई गई व धारा 137(2) BNS* का लोप किया गया। प्रकरण में आरोप पत्र संख्या 88/2025 दिनांक 12.04.2025 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
➡️ *गैंग की सक्रियता जनपद स्तर पर होने तथा इनके विरुद्ध भयवश कोई शिकायत न करने के कारण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 341/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कन्धरापुर में पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे।*
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 04.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त जनई उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर, तथा विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मन्देव निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर को भंवरनाथ से आगे गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर एकबारगी दबिश देकर समय प्रातः 11.02 बजे गिरफ्तार किया गया।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 341/2025, धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास–*
*जनई उर्फ विनय यादव पुत्र स्व0 रामचेत यादव निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़*
01. मु0अ0सं0 341/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कन्धरापुर
02. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 103(1)/238/61(2) BNS, थाना कन्धरापुर
03. मु0अ0सं0 200/2023 धारा 323/452/506 भादवि, थाना कप्तानगंज
04. मु0अ0सं0 43/2015 धारा 354क/504 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर
05. मु0अ0सं0 63/2015 धारा 110(जी), थाना कन्धरापुर
*विजय प्रताप निषाद पुत्र स्व0 मन्देव निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़*
01. मु0अ0सं0 341/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना कन्धरापुर
02. मु0अ0सं0 62/2025 धारा 103(1)/238/61(2) BNS, थाना कन्धरापुर
03. मु0अ0सं0 236/2024 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम, थाना तहबरपुर
04. मु0अ0सं0 121/2024 धारा 279/337/338 भादवि, थाना तहबरपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
01. प्र0नि0 अनुराग कुमार, थाना कन्धरापुर
02. का0 सुजीत कुमार यादव, थाना कन्धरापुर
03. का0 धीरेन्द्र पासवान, थाना कन्धरापुर





