*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना बरदह जनपद आजमगढ़: गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-नोट, दिनांक – 04 नवम्बर 2025*
*थाना – बरदह, जनपद – आजमगढ़*
*गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में थाना बरदह पुलिस को हत्या के एक जघन्य प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है।*
*पूर्व की घटना / इतिहास –*
दिनांक 02.11.2025 को वादी प्रदीप गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी ग्राम करंजाकला, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उसके भांजे अंकित गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम बरदह थाना बरदह की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। घटना दिनांक 01.11.2025 की शाम लगभग 6:30 बजे की है जब मृतक अंकित गुप्ता को दो व्यक्तियों 01. हेमन्त राय पुत्र गोपाल राय निवासी बरदह, तथा
02. आलोक प्रजापति पुत्र चन्दू प्रजापति (अज्ञात), जो ननिहाल बरदह में रहता है) द्वारा असलहे से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 335/2025, धारा 3(5)/103(1)/351(3) BNS बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण –*
दिनांक 04.11.2025 को थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त आलोक प्रजापति पुत्र चन्दू प्रजापति निवासी पूरनपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को पारा मोड़ से समय करीब 12:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
01. आलोक प्रजापति, पिता का नाम: चन्दू प्रजापति, निवासी: ग्राम पूरनपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर
*आपराधिक इतिहास–*
01. मु0अ0सं0 335/2025, धारा 3(5)/103(1)/351(3) BNS, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
01. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना बरदह
02. का0 राजेन्द्र कुशवाहा, थाना बरदह
03. का0 संदीप कुमार यादव, थाना बरदह





