*TV 20 NEWS ll BALLIA: जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत किया गया घाटों का निरीक्षण*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-04.11.2025*
*कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन सतर्क-*
*जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत किया गया घाटों का निरीक्षण-*
आज दिनांक-04.11.2025 को गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दिन *श्रीमान जिलाधिकारी महोदय बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं व दुकानदारों को कोई असुविधा न हो । निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, घाट पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट बलिया एवं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*





