*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़: पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने वाले 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 06.11.2025*
*थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़*
➡️ *पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने वाले 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 05.11.2025 को उ0नि0 परमात्मा यादव मय हमराह ग्राम गंधुवई में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम द्वारा झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था कि उसी दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा एक राय होकर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से ईंट-पत्थर फेंककर हमला कर दिया गया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा समझाने एवं तितर-बितर होने की चेतावनी दी गई, किन्तु भीड़ द्वारा पुलिस बल पर हमला करने दिया गया। घटना के संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 374/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1), 325, 351(3), 121(1), 121(2), 125, 132 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम असलम पुत्र राजेश शेख व अन्य 19 नामजद तथा 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 06.11.2025 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय हमराह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में कस्बा निजामाबाद में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण फरिहा रेलवे फाटक के पास ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में हैं।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निम्न अभियुक्तगणों को समय करीब 05:45 बजे गिरफ्तार किया गया –
01. *अनवर पुत्र हनीफ उर्फ हनीब (35 वर्ष)* निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
02. *रहमान पुत्र दुद्धु (35 वर्ष)* निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
03. *मिस्टर पुत्र जब्बार (32 वर्ष)* निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
04. *साधू पुत्र सकूर (55 वर्ष)* निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
05. *टिल्लू पुत्र दुद्धु (52 वर्ष)* निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।





