*TV20 NEWS || AZAMGHARH : पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, फर्जी न्यूज पोर्टल संचालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज!*
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक एवं सगड़ी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में फर्जी न्यूज पोर्टल चलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।






