आजमगढ़ 07 नवम्बर– सिधारी पुल के समीप प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री विक्रांत सिंह ’’रिशू‘‘ के कर कमलों द्वारा आज महावीर घाट, तमसा नदी में 2.00 लाख मत्स्य बीज अंगुलिका का संचय किया गया।
मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विक्रांत सिंह ’’रिशू‘‘ ने कहा कि मत्स्य विभाग की यह योजना देश की देशज मत्स्य संपदा के संवर्धन के लिए एवं मछुआरों के रोजगार व स्वावलंबन के लिए अति महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर उपनिदेशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल़ डॉ0 आर0के0 गौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम नारायण तिवारी, निषाद पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंगद निषाद, मत्स्य निरीक्षक पवन कुमार यादव, मड़या के सभासद मुन्ना निषाद, पूर्व प्रधानाचार्य रामा सिंह, आलोक सिंह डी0डी0 न्यूज, सक्रिय मत्स्यपालक व मीडिया बन्धु के साथ ही जिला प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।





