*TV 20 NEWSll BHADOHI : श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर क्राईम थाना ज्ञानपुर कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों का किया गया अवलोकन*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-07.11.2025
*◆श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर क्राईम थाना ज्ञानपुर कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों का किया गया अवलोकन*
*◆ साइबर अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
*श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आज दिनांक 07.11.2025 को साइबर क्राईम थाना ज्ञानपुर के विभिन्न रजिस्टरों के रख-रखाव एवं उनका अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निर्देश के क्रम में लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, JMIS पोर्टल पर अधिकाधिक नोटिसों का तामिला, NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करना, कम समय में ठगों द्वारा फ्रॉड की गई धनराशि को बैंकों द्वारा अनहोल्ड कराने की कार्यवाही कराना आदि। लम्बित शिकायतों का अभियान चलाकर अधिक से अधिक निस्तारण करने के दिये गये निर्देश।