*TV20 NEWS || AZAMGHARH :मोबाइल रिकवरी में देशभर में अव्वल रही आजमगढ़ पुलिस…CEIR पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दूरसंचार विभाग ने दिया राष्ट्रीय सम्मान!*
आजमगढ़। मोबाइल फोन की चोरी और गुमशुदगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने देशभर में मिसाल कायम की है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunication) द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर सर्वश्रेष्ठ मोबाइल रिकवरी प्रदर्शन के लिए जनपद आजमगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान डीजी टेलीकॉम श्रीमती सुनीता चंद्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन को प्रदान किया।





