*TV20 NEWS || AZAMGHARH : महराजगंज :डा.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक – 08.11.2025*
*थाना – महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 08.11.2025 को वादी अनिल कुमार पुत्र श्रीकान्त निवासी दशराजपट्टी थाना महराजगंज, आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसके ही गांव के महेन्द्रराम पुत्र रामबली निवासी दशराजपट्टी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ने गांव में स्थापित डा० भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 299/25, धारा 298/324(4) बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 08.11.2025 को उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह मय हमराह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम दशराजपट्टी में दबिश देकर अभियुक्त महेन्द्र राम पुत्र रामबली (उम्र 35 वर्ष) को उसके घर से समय 11:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 299/25, धारा 298/324(4) बीएनएस थाना – महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त:–*
01. महेन्द्र राम पुत्र रामबली निवासी दशराजपट्टी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम :-*
01. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़।
02. हे0का0 राजेश कुमार, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़।
03. का0 संगम कुमार, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़।





