*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना रौनापार, आजमगढ़: जानलेवा हमला करने में संलिप्त तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 08.11.2025*
*थाना – रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*जानलेवा हमला करने में संलिप्त तीन अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 06.11.2025 को वादी नरसिंह यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर अभियुक्तगण ने वादी पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के चाचा रामशकल यादव को भी अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 418/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस. बनाम। 1. जित्तन पुत्र बंशराज, 2. बिजुली पुत्र बंशराज, 3. अस्तानंद पुत्र जित्तन, समस्त निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 08.11.2025 को उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीनों अभियुक्तों 1. जित्तन पुत्र बंशराज, 2. बिजुली पुत्र बंशराज, 3. अस्तानंद पुत्र जित्तन,निवासीगण ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, को बेलहिया ढाला के पास से समय लगभग 08:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-*
01. जित्तन पुत्र बंशराज, निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 55 वर्ष।
02. बिजुली पुत्र बंशराज, निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष।
03. अस्तानंद पुत्र जित्तन, निवासी ग्राम देवारा अचल सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 418/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस., थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
01. उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
02. का0 राहुल गौड़, थाना रौनापार
03. का0 राजन कुमार, थाना रौनापार
04. का0 सिकन्दर यादव, थाना रौनापार।





