*प्रेस नोट, दिनांक – 08.11.2025*
*थाना – अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त की गिरफ्तार*
*घटना का विवरण :-*
दिनांक 07.11.2025 को वादिनी पूजा राजभर पुत्री राजबिहारी राजभर निवासी रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दीवाल उठाने के विवाद को लेकर अभियुक्तों 1. शिवशंकर राजभर पुत्र राजबिहारी राजभर, 2. अभिषेक राजभर पुत्र शिवशंकर राजभर,
निवासीगण रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ ने वादिनी के भाई पीयूष राजभर को गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 356/25, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 08.11.2025 को उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मण्डोही मोड़ के पास से अभियुक्त शिवशंकर राजभर पुत्र राजबिहारी राजभर निवासी रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 40 वर्ष) को समय 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 356/25, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
01. शिवशंकर राजभर पुत्र राजबिहारी राजभर, निवासी रघुवर गौरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
01. उ0नि0 विनय कुमार यादव, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
02. का0 महेश कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़





