*TV 20 NEWS || AMBEDKAR NAGAR :अम्बेडकरनगर में पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई, 66 पुलिसकर्मियों का तबादला*
अम्बेडकरनगर। कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस लाइन में तैनात 66 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें जिले के विभिन्न थानों और चौकियों पर नई तैनाती दी गई है। यह कदम जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने व कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में उठाया गया है।
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना प्राथमिकता है, इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती में आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं ताकि जिले में बेहतर समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।





