*TV 20 NEWS || AMBEDKAR NAGAR :अम्बेडकरनगर में पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी विवाद, भाजपा जिला महामंत्री पर हमला*

अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए खूनी विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। विवाद के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया पर हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। घायल भाजपा नेता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।