*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ : हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 10.11.2025*

 

*थाना – मुबारकपुर, जनपद – आजमगढ़*

 

*हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*पूर्व की घटना –*

वादिनी रिया पुत्री स्व0 पतिराज यादव निवासी ग्राम पियरोपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 27.10.2025 को समय 11:00 बजे उसके पिता पतिराज यादव जब दूध बेचने हेतु मुबारकपुर जा रहे थे, तभी ढकवां एवं मंझरिया के मध्य अज्ञात दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।  उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री शशि मौलि पाण्डेय द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी ग्राम शिवपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण –*

दिनांक 10.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पियरोपुर में स्थित अवधेश के घर से समय 07:45 बजे प्रातः वांछित अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*अभियुक्त का विवरण –*

01.  योगेन्द्र यादव, पिता का नाम: लोरिक यादव, निवासी: ग्राम शिवपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़, आयु: लगभग 30 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग –*

01.  मु0अ0सं0 460/2025, धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*

01.  प्र0नि0 – श्री शशि मौलि पाण्डेय,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

02.  का0 – उमेश प्रजापति,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

03.  का0 – प्रदीप कुमार,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

04.  का0 – इजहार अंसारी,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़

05.  म0का0 – शिवानी सिंह,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़