*TV20 NEWS || AZAMGHARH : प्रधानमंत्री की प्रेरणा से रामगढ़ में बदल रहा तालाब — अमृत सरोवर में तब्दील कर रहे हैं प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय*
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से रामगढ़ में बदल रहा तालाब — अमृत सरोवर में तब्दील कर रहे हैं प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय
हरैया ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “अमृत सरोवर योजना” को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मोदी जी की प्रेरणा से शुरू इस मुहिम का उद्देश्य देशभर में तालाबों की सफाई कर जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश राय ने बताया कि मेरी माता उषा राय गांव की ग्राम प्रधान है लेकिन सारा कार्य मैं ही करता हूं यह तालाब पहले गंदगी और जलकुंभी से भरा हुआ था। अब इसे पूरी तरह साफ कर “अमृत सरोवर” का स्वरूप दिया जा रहा है। सरोवर के चारों ओर वॉकिंग पाथ, लाइटें, और सुरम्य सीढ़ियाँ बनाई जा रही हैं, ताकि गांव के लोग यहाँ छठ पूजा और अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम कर सकें।
कमलेश राय ने बताया कि गांव के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए उन्होंने घर के सामने की अपनी निजी जमीन दान में दी है, जहाँ अब एक सुंदर गार्डन और 22 फुट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मैं मुंबई में रहकर भी समाज सेवा से जुड़ा हूँ, लेकिन अपने गांव के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहता हूँ। विरोध चाहे जितना हो, मेरा लक्ष्य साफ है — ‘स्वच्छ, सुंदर और विकसित रामगढ़’।’’
वही गांव के लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि यह अमृत सरोवर आने वाले समय में जल संरक्षण और गांव की पहचान दोनों का प्रतीक बनेगा।





