*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ पुलिस का व्यापक अभियान: शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु शहर में सक्रिय गश्त*

*प्रेस नोट*

*आजमगढ़, दिनांक 11 नवम्बर 2025*

➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में *शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने* के उद्देश्य से आज दिनांक *11.11.2025* को व्यापक पुलिसिंग अभियान चलाया गया।

इस क्रम में जनपद के **सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों** द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित *भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों* पर पैदल गश्त एवं भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई।

➡️ पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें *शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने* में सहयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल *अपराधिक तत्वों में भय की भावना* उत्पन्न करना था, बल्कि *सामान्य नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत* करना भी था।