*TV 20 NEWSll BHADOHI :श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक:14.11.2025*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई।*
*◆श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाइन में स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग ,रेडियो कार्यशाला, चिल्ड्रेन पार्क, पुलिस लाइन में स्थित आवास, MT शाखा व मंदिर परिसर सहित कार्यालयों का किया गया निरीक्षण।*
आज दिनांक 14.11.2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा पुलिस लाइन, ज्ञानपुर के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड में पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधि0/कर्मचारीगण, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण, डॉग स्क्वाड के कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षी शामिल रहें। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता हेतु कराएं जा रहे टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
किसी भी घटना में एक अहम भूमिका निभाने वाले डॉग स्क्वाड टीम का निरीक्षण करते हुए संबंधित संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।।
प्रशिक्षण के रहे रिक्रूट आरक्षियों के ट्रेनिंग का जायजा लिया गया। परेड में शामिल डायल 112 पीआरवी वाहनों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा चेक किया गया ,वाहनों में लगे उपकरणों को चेक करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
*पुलिस लाइन का निरीक्षण:-*
बाद परेड श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन में स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग ,रेडियो कार्यशाला, चिल्ड्रेन पार्क, पुलिस लाइन में स्थित आवास, MT शाखा सहित मंदिर परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई और रख रखाव के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





