TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लालगंज का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लालगंज का निरीक्षण

विभिन्न ट्रेड मे चल रही प्रशिक्षण विशेषकर छात्राओं के प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने ली जानकारी

क्लासरूम मे हो रही सीलन की मरम्मत कराने के लिए स्टीमेट बनायें- जिलाधिकारी

विद्यालय परिसर मे उगी घास की कटाई कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

आजमगढ़ 14 नवंबर– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लालगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न ट्रेड मे चल रही प्रशिक्षण विशेषकर छात्राओं के प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे जानकारी ली। इस दौरान छात्राओं को मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

जिलाधिकारी ने क्लासरूम मे हो रही सीलन की मरम्मत कराने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि विद्यालय परिसर में आए दिन सांप एवं अन्य कीड़े-मकोड़े निकलते रहते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर मे उगी घास की कटाई कराने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की संख्या के बारे मे जानकारी लिया तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लालगंज के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।