सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 15 नवम्बर– जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ द्वारा की गयी मासिक समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में राजकीय देयों की वसूली की समीक्षा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह द्वारा समस्त प्रभारी नायब तहसीलदार संग्रह आजमगढ़, खान निरीक्षक, डिप्टी आर०एम०ओ० व प्रबंधक पी०सी०एफ० के प्रतिनिधि के साथ की गयी।
उक्त समीक्षा बैठक में सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि मदवार वसूली में जो विगत वर्ष से कम वसूली हुयी है, उसे प्रत्येक दशा में माह नवम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाय। उन्होने कहा कि जिन भट्ठों की रायल्टी नही जमा है, उसे तत्काल जमा कराया जाय। आडिट आपत्ति की शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या उपलब्ध्या करायी जाय। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज लम्बित मांग की वसूली करायी जाय, जो वसूली प्रमाण पत्र वसूली अयोग्य है, उसे सम्बंधित विभाग को वापस किया जाय। उन्होने इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि तहसील के बड़े बकायदारों की गिरफ्तारी, चल/अचल सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा वसूली कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वाले संग्रह अमीनों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-15.11.2024——–





