*TV 20 NEWS ll BALLIA: श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय बलिया व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बैरिया की गयी जनसुनवाई*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 15.11.2025*
*श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय बलिया व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बैरिया की गयी जनसुनवाई ।*
*महोदय द्वारा फरयादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*
आज दिनांक 15.11.2025 को *श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय श्री मंगला प्रसाद सिंह* व *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के द्वारा जनपद बलिया के तहसील बैरिया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए । इस मौके पर श्रीमान् उपजिलाधिकारी बैरिया, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय बैरिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*





