*TV20 NEWS || AZAMGHARH : टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप बनाकर ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी, बड़ी मात्रा में डिजिटल एवं बैंकिंग सामग्री बरामद*
*प्रेस नोट*
*दिनांक : 17.11.2025*
*साइबर क्राइम थाना, जनपद आजमगढ़*
*टेलीग्राम पर फर्जी लूडो बैटिंग ग्रुप बनाकर ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी—बड़ी मात्रा में डिजिटल एवं बैंकिंग सामग्री बरामद*
➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*
*शिकायत एवं जांच—*
प्रतिबिम्ब पोर्टल पर ऑनलाइन गेमिंग एवं बैटिंग के नाम पर साइबर ठगी की शिकायतें प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर) श्री विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक नोडल साइबर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम को जांच हेतु लगाया गया।
तकनीकी विश्लेषण व अभिसूचना एकत्रीकरण के दौरान सूरज प्रजापति पुत्र हरिलाल प्रजापति, निवासी नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 15.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह व टीम द्वारा लोकेशन के आधार पर अभियुक्त सूरज प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगी—*
*अभियुक्त के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई, जिसमें शामिल हैं—*
1. 07 मोबाइल फोन
2. 16 बैंक पासबुक
3. 15 चेकबुक
4. 44 एटीएम कार्ड
5. 02 मुहर
6. 01 डायरी
7. 02 बारकोड मशीन
8. ₹850 नकद
*अपराध करने का तरीका—*
अभियुक्त सूरज प्रजापति विभिन्न फर्जी टेलीग्राम ID बनाकर महादेव लूडो ग्रुप, RP Ludo World, Ludo Junction 5%, Ludo King Betting, King Ludo Club, Nisha Ludo Club, Superstar Ludo Club जैसे कई ग्रुप संचालित करता था।
वह लोगों को ऑनलाइन गेम खेलकर पैसा कमाने का लालच देकर अपने ग्रुप में जोड़ता, टेबल लगवाकर बेटिंग कराता और अपने द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में धन जमा करवाकर साइबर ठगी करता था।
NCRP पोर्टल पर इसके विरुद्ध 13 शिकायतें दर्ज पाई गईं।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 36/25, धारा 318(4), 319(2) BNS, धारा 66C, 66D IT Act, धारा 3 सार्वजनिक जुआ अधिनियम – साइबर क्राइम थाना, आजमगढ़
*अभियुक्त का विवरण—*
• नाम – सूरज प्रजापति
• पिता – हरिलाल प्रजापति
• निवासी – नसीरपुर खालसा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
• आयु – 25 वर्ष
*गिरफ्तारी टीम—*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह
2. महिला निरीक्षक श्रीमती विभा पाण्डेय
3. का० संजय कुमार
4. का० सभाजीत मौर्या
5. का० एजाज खान
6. का० महिपाल यादव
(साइबर क्राइम थाना, आजमगढ़)
➡️ *साइबर अपराधों के विरुद्ध यह कार्रवाई जनपद आजमगढ़ की पुलिस की तकनीकी दक्षता तथा त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है।*





