*TV 20 NEWSll BHADOHI : थाना कोईरौना पुलिस द्वारा जानलेवा हमला व मारपीट की घटना में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी*

*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना कोईरौना*
दिनांक 16.11.2025

*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा मार-पीटकर घायल करने, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
थाना कोईरौना पर दिनांक 12.11.2025 को आवेदक धीरज यादव पुत्र स्व0 रामशिरोमणि निवासी साकेतनगर थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज सूचित किया गया कि मैं और संदीप उर्फ नन्हे भारतीय पुत्र स्व0 लल्लू राम निवासी लाला की सराय थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रयागराज से इनारगांव में पूर्व की परिचित महिला (जिससे मैं बात-चीत करता था) के बुलानें पर मिलने जा रहे थे, सेमराध धाम मोड़ के पास पहुचें वहीं पर सुधांशु गिरी पुत्र विजय गिरी, राहुल सिंह पुत्र राम लोलारक सिंह, रीन्सु सिंह पुत्र साधू सिंह निवासीगण इनारगांव पीछे से आकर हम दोनों को पकड़ लिये इन लोगो को मैं पहले से पहचानता हूं, यहां मैं ड्यूटी किया हूं, ये लोग जबरदस्ती आटो में बैठाकर इनारगांव पेट्रोल पम्प के पास लाकर आटों से बाहर ढ़केलकर यह कहते हुए कि यही लोग बम फेके हैं, और लाठी डण्डा लात मुक्का से मारपीट कर अधमरा कर दिये मौके पर कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर मारनें पीटनें लगे तथा धमकी देने लगे कि जब तक जान से नही मार देंगे कहते हुए अपने तथा अन्य लोग भी गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की नीयत से इन्हीं लोगों ने मेरे साथी को सर पर ईंट के टुकडे़ से किसी ने वार कर दिया जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया मौके पर डायल 112 की पुलिस आयी हम लोगों को जिला अस्पताल ले गये प्राथमिक उपचार के बाद मेरे साथी को स्वरूपरानी अस्पताल रेफर हुआ है। मेरी मोटरसाइकिल व मोबाइल भी तोड़ दिये है। आवेदक से प्राप्त तहरीर पर थाना कोईरौना पर मु0अ0स0 211/2025 धारा 151(2)/115(2)/352/351(3)/127(2) /324(4)/109(1)/110BNS थाना कोईरौना जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
*अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विवरण:-*
*श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 211/2025 धारा 151(2)/115(2)/352/351 (3)/127(2)/324(4)/109 (1) /110BNS थाना कोईरौना जनपद भदोही में नामजद अभियुक्त 1-राहुल सिंह पुत्र लोलारक सिंह 2- रिन्शु सिंह पुत्र साधू सिंह 3- सुधांशु गिरी पुत्र विजय गिरी निवासीगण इनारगाँव थाना कोईरौना जनपद भदोही के गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तगणों के घर व सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। वादी व मुखबीर बयान के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः 1.राजेश राय पुत्र हरिहर राय निवासी इनारगाँव थाना कोईरौना जनपद भदोही 2. मुखलाल गुप्ता पुत्र लालजी गुप्ता निवासी बैरीबीसा थाना कोईरौना जनपद भदोही हाल पता इनारगाँव थाना कोईरौना जनपद भदोही को ग्राम इनारगाँव के पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पूंछताछ कर कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त राजेश राय व मुखलाल गुप्ता उपरोक्त प्रकाश में आयें मुकदमा उपरोक्त में बढ़ोत्तरी की गई।
*प्रकाश में आयें गिरफ्तार शुदा 02 नफर अभियुक्तगण का नाम पता:-*
1.राजेश राय पुत्र हरिहर राय निवासी इनारगाँव थाना कोईरीना जनपद भदोही उम्र करीब 40 वर्ष।
2. मुखलाल गुप्ता पुत्र लालजी गुप्ता निवासी बैरीबीसा थाना कोईरौना जनपद भदोही हाल पता इनारगाँव थाना कोईरौना जनपद भदोही उम्र करीब 49 वर्ष।
*वांछित अभियुक्तों का नाम पता:-*
1-राहुल सिंह पुत्र लोलारक सिंह 2- रिन्शु सिंह पुत्र साधू सिह 3- सुधांशु गिरी पुत्र विजय गिरी निवासीगण इनारगाँव थाना कोईरौना जनपद भदोही।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
प्र०नि० रामनगीना यादव मय हमराह उ0नि0 अशोक सिंह, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव, उ0नि0 दिनेश कुमार, हे०का० तिलहद जावेद, का० हरिनन्दन, का० संदीप कुमार, म0का0 गुंजन थाना कोईरौना जनपद भदोही।