TV 20 NEWS || AZAMGARH : छिनैती की घटना का खुलासा—पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारियों को सम्मानित किया गया
दिनांक 13.11.2025 को थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत हुई छिनैती की घटना का पुलिस द्वारा त्वरित अनावरण करते हुए, पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस सफल कार्यवाही ने न केवल अपराधियों पर प्रभावी लगाम लगाई, बल्कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उल्लेखनीय सफलता में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिधारी एवं थाना प्रभारी रानी की सराय चौकी प्रभारी रोडवेज व इनकी समस्त टीम द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। उत्कृष्ट नेतृत्व, सतर्कता एवं पुलिसिंग कौशल के प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) ने उपरोक्त अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई अपराधियों में भय तथा आमजन में विश्वास की भावना को और मजबूत करती है। जनपद पुलिस भविष्य में भी अपराध नियंत्रण एवं जनता की सुरक्षा हेतु ऐसे ही दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।





