*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-रौनापार, साइबर फ्रॉड में होल्ड की गई राशि ₹25,597.48 पीड़ित को वापस कराई गई*
प्रेस नोट
थाना-रौनापार, जनपद-आजमगढ़
साइबर फ्रॉड में होल्ड की गई राशि ₹25,597.48 पीड़ित को वापस कराई गई
➡ आज दिनांक 18.11.2025 को थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़ की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में होल्ड कराई गई राशि ₹25,597.48/- पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।
घटना का विवरण :-
आवेदक श्री अभिषेक सिंह, पुत्र रामविनय सिंह, निवासी रामपुर देवारा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 27.07.2025 को कुल ₹70,000/- का साइबर धोखाधड़ी की घटना हुई। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर उसी दिन शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33107250083307 है।
बरामदगी का विवरण :-
शिकायत प्राप्त होने के पश्चात NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) के माध्यम से की गई त्वरित कार्रवाई में साइबर फ्रॉडस्टर के खाते में से ₹25,597.48/- होल्ड करा लिए गए। होल्ड की गई राशि को पीड़ित को वापस दिलाए जाने हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई। न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर कुल ₹25,597.48/- की राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस टीम का विवरण :-
साइबर टीम, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़
➡ थाना रौनापार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतें तथा धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।





