*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में तीन दिवसीय विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान: डग्गेमारी और सड़क अपराधों पर कड़ी कार्रवाई*

*प्रेस–नोट*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*

*पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय* के आदेशानुसार दिनांक 20.11.2025 से 22.11.2025 तक जनपद में *डग्गेमारी एवं सड़क पर होने वाले अपराधों के विरुद्ध विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान* संचालित किया जा रहा है।

अभियान के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण* में ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है।

*दिनांक 20.11.2025 की कार्रवाई:-*

*भंवरनाथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान—*

01 चारपहिया वाहन सीज

05 व्यक्तियों का ई–चालान किया गया।

*दिनांक 21.11.2025 की कार्रवाई:-*

*करतालपुर तिराहा, थाना कोतवाली क्षेत्र में अभियान संचालित करते हुए—*

02 ट्रैक्टर सीज

01 चारपहिया वाहन सीज

02 अवयस्क चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

➡️ *यातायात पुलिस द्वारा अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। जनपद में सड़क सुरक्षा, अनुशासन एवं अवैध गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।*