*TV20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में यातायात माह 2025: डग्गेमारी व सड़क अपराधों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान जारी, टूटी पुलिया का NHAI सहयोग से पुनर्निर्माण*

*प्रेस–नोट*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*

*यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र महोदय के आदेशानुसार दिनांक 20.11.2025 से 22.11.2025 तक जनपद में डग्गेमारी एवं सड़क पर होने वाले अपराधों के विरुद्ध विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।*

➡️अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।

*दिनांक 20.11.2025 की कार्रवाई (यातायात माह के अंतर्गत)*

*भंवरनाथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान—*

01 चारपहिया वाहन सीज
05 व्यक्तियों का ई–चालान

*दिनांक 21.11.2025 की कार्रवाई (यातायात माह के अंतर्गत)*

*करतालपुर तिराहा, थाना कोतवाली क्षेत्र में अभियान के अंतर्गत—*

02 ट्रैक्टर सीज
01 चारपहिया वाहन सीज
02 अवयस्क चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई

*यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत विशेष कार्यवाही*

➡️दिनांक 21.11.2025 को डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में *थाना मुबारकपुर क्षेत्र के बनकट में स्थित टूटी पुलिया का NHAI के सहयोग से निर्माण कराया गया,* जिससे मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

➡️ यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।
➡️ जनपद में सड़क सुरक्षा, अनुशासन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।