*TV20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लिए लाभार्थियों का चयन, किसानों में उत्साह*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 21 नवम्बर– वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करने वाले कृषकों में से अनुदान हेतु पात्र कृषक का चयन ई-लाटरी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में आवेदकों की उपस्थिति में किया गया।
उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि किसी भी यंत्र पर अनुदान पाने हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड में एक से अधिक आवेदक होने पर लाभार्थी का चयन शासन के निर्देशानुसार ई-लाटरी के माध्यम से समिति के द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि को लाभार्थियों की उपस्थिति में किया जाता है, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता होती है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनान्तर्गत ई-लाटरी के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेन्टर हेतु आवेदित 22 कृषकों, ड्रोन हेतु 01, मिनि राईस मिल हेतु 02, पावर टीलर हेतु 01, पावर वीडर हेतु 01, कृषि रक्षा उपकरणों हेतु 16, सुपर सीडर हेतु 09 तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर (30 लाख परियोजना लागत) हेतु 01 कृषि यन्त्रों हेतु कृषकों का चयन किया गया। प्रत्येक यंत्र हेतु प्रतीक्षा सूची भी जारी की गयी है। वर्तमान में चयनित लाभार्थी यदि निर्धारित तिथि तक यंत्र क्रय नहीं करते हैं तो प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषक स्वयं पात्र हो जायेंगे। उपरोक्त यंत्रों हेतु चयनित कृषकों के मोबाईल फोन चयन संदेश प्राप्त हो गया, कृषकों में चयन के उपरान्त प्रसन्नता की लहर देखी गयी।
ई-लाटरी की प्रक्रिया जिलाधिकारी महोदय आजमगढ के नेतृत्व में सम्पन्न की गयी।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आजमगढ़/जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़, कृषि वैज्ञानिक के0वी0के0 कोटवा आजमगढ़, प्रतिनिधि लीड बैंक आजमगढ़, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़ तथा ई-लाटरी समिति के सदस्यगण एवं आवेदक कृषक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-21.11.2024——–





