TV 20 NEWS || AZAMGARH : विधानसभा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण हेतु हेल्प डेस्क स्थापित

आजमगढ़ 22 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० द्वारा निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराये जा रहे अर्हता दिनाक 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचक की पृच्छाओं के निवारण एवं उन्हें सहायता प्रदान किये जाने हेतु उप जिलाधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना करायी जाए, जिसमें अनुभवी एवं भिज्ञ कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, जिससे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में सहायता मिल सकें।

उक्त के क्रम में उन्होने अवगत कराया है कि अधिशाषी अधिकारी को छोड़कर समस्त उप जिलाधिकारी/नि0रजि0अधि0, समस्त बीडीओ मा0 भारत निर्वाचन आयोग से ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ० नामित हैं तथा प्रगाढ पुनरीक्षण में कराये जा रहे कार्यों से प्रशिक्षित है। फलस्वरूप अपने तहसील/ब्लॉक मुख्यालय पर स्थापित किये गये हेल्प डेस्क में नामित कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कार्यवाही किये जाने की जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा अपेक्षा की गयी है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/नि0रजि0अधि0, समस्त बीडीओ को निर्देशित किया है कि अपने-अपने कार्यालय में तत्काल प्रभाव से निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के लिए मतदाताओं द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों में मतदाताओं की सहायता हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए तथा उसमें भिज्ञ कर्मचारी तैनात किये जाए।